जमशेदपुर : अमरेश झा पर 1.61 करोड़ के घोटाले की एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : राजनगर में 32 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में सरायकेला जेल में बंद पूर्व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा पर कोवाली थाना में 1,61,65,092 रुपये का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है. झा पर पूरे राज्य में घोटाले की यह 15वीं व पूर्वी सिंहभूम जिले में दूसरी प्राथमिकी है. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : राजनगर में 32 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में सरायकेला जेल में बंद पूर्व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा पर कोवाली थाना में 1,61,65,092 रुपये का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है. झा पर पूरे राज्य में घोटाले की यह 15वीं व पूर्वी सिंहभूम जिले में दूसरी प्राथमिकी है.
इसके पूर्व दिसंबर 2018 में उन पर धालभूमगढ़ प्रखंड में तालाब निर्माण में 6.40 लाख का गबन करने का मामला दर्ज हुआ था. झारखंड राज्य जल छाजन मिशन के प्रशासी पदाधिकारी रतन कुमार गुप्ता के निर्देश पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी कालीपदो महतो ने कोवाली थाना में अमरेश पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उन्हें राजनगर पुलिस ने 32 लाख के गबन मामले में 18 सितंबर 2018 को रांची स्थित कृषि निदेशालय परिसर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के समय उन पर 13 मामले दर्ज थे. पूर्व कोडरमा के एक मामले में अमरेश झा को 17 सितंबर 2016 को परसुडीह स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वह निलंबित हुए थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola