ePaper

जुगसलाई आरओबी : अतिक्रमण में फंस गया एप्रोच रोड का काम

Updated at : 10 Jan 2019 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई आरओबी : अतिक्रमण में फंस गया एप्रोच रोड का काम

17 पीलर में से पांच के लिए करायी जा सकी मिट्टी की जांच 83 घर-दुकान व पांच ट्रांसफॉर्मरों को हटाने के बाद ही हो सकेगा निर्माण जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच का निर्माण 15 दिन से बंद है. एप्रोच रोड का निर्माण स्थान नहीं मिल पाने के कारण रुका है. यहां […]

विज्ञापन
17 पीलर में से पांच के लिए करायी जा सकी मिट्टी की जांच
83 घर-दुकान व पांच ट्रांसफॉर्मरों को हटाने के बाद ही हो सकेगा निर्माण
जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच का निर्माण 15 दिन से बंद है. एप्रोच रोड का निर्माण स्थान नहीं मिल पाने के कारण रुका है. यहां 17 पिलर बनाये जाने है, जिसमें अब तक मात्र पांच पिलर के लिए ही मिट्टी की जांच का काम पूरा हो सका है. निर्माण में मुख्य बाधा अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण आ रही है. निर्माण एजेंसी ने काम बंद करने के कारणों की जानकारी पथ निर्माण विभाग को दी है.
इसमें बताया गया है कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में 83 मकान-दुकान का अतिक्रमण और पांच ट्रांसफॉर्मरों के साथ बिजली के पोल-तार आदि को नहीं टाने के कारण बाधा आ रही है. शिलान्यास के एक माह बीतने के बाद भी ओवरब्रिज के एप्रोच रोड का निर्माण शुरू नहीं हो पाने से समय-सीमा में इसके पूरा होने पर संशय बन गया है.
अड़चन 1
हाइकोर्ट में एक मामला लंबित
जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज (यू टर्न) एप्रोच रोड की जद में दुकान-मकान को तोड़ने के खिलाफ से रांची हाइकोर्ट में मामला दायर है. रेलवे की जमीन पर बसे दुकानदारों ने 30-40 साल से अधिक समय का हवाला देकर दूसरा स्थान आवंटित करने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की है.
अतिक्रमण तोड़ने की संचिका एसडीओ के पास
जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच रोड के लिए रेलवे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. इसके बाद ही एप्रोच का काम शुरू हो पायेगा.
जुगसलाई ओवरब्रिज के एप्रोच रोड के लिए चिह्नित जमीन पर बसे लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है. समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटा है. एसडीओ से दंडाधिकारी की मांग की गयी है.
संजय कुमार, एडीइएन-1, टाटानगर.
जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण एप्रोच रोड का निर्माण रुकना गंभीर बात है. रेलवे की लीज जमीन अौर टाटा स्टील लीज जमीन पर अवैध मकान-दुकान को तोड़ने की कार्रवाई जल्द की जायेगी.
चंदन कुमार, एसडीओ, धालभूम अनुमंडल. जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola