जमशेदपुर : महिला ने बच्चा अगवा का मचाया शोर, लोगों ने टेंपो चालक को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची टेंपो स्टैंड के पास एक टेंपो चालक द्वारा बच्चा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए महिला ने शोर मचाया. शोर सुन लोग जमा हुए और टेंपो चालक की पिटाई कर दी. टाइगर मोबाइल के जवानों भी ने लोगों के चंगुल से चालक को छुड़ाया. पुलिस महिला और टेंपो चालक दोनों को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची टेंपो स्टैंड के पास एक टेंपो चालक द्वारा बच्चा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए महिला ने शोर मचाया. शोर सुन लोग जमा हुए और टेंपो चालक की पिटाई कर दी. टाइगर मोबाइल के जवानों भी ने लोगों के चंगुल से चालक को छुड़ाया. पुलिस महिला और टेंपो चालक दोनों को साकची थाना ले गयी. थाना में मामला कुछ और निकला.
इस संबंध में साकची पुलिस ने महिला द्वारा किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं देने पर टेंपो चालक को छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक साकची स्टैंड पहुंचने के बाद बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती में रहने वाली महिला उतर गयी. छानबीन में पता चला कि महिला टेंपो से नीचे उतरी तो बच्चा टेंपो पर बैठा रह गया.
टेंपो चालक ने सोचा कि महिला अपने बच्चे को लेकर उतर गयी है और उसने टेंपो आगे बढ़ा दिया. इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिससे लोग जुटे और चालक को पकड़ लिया. बारीडीह में रहने वाले टेंपो चालक के मुताबिक गलतफहमी की वजह से उसने टेंपो आगे बढ़ाया. उसे लगा कि महिला के साथ बच्चा भी उतर गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन