ePaper

जमशेदपुर : तड़ीपार आशीष घूम रहा था शहर में; मारी गोली, गंभीर

Updated at : 26 Dec 2018 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर  :  तड़ीपार आशीष घूम रहा था शहर में; मारी गोली, गंभीर

जमशेदपुर : एमजीएम आरवीएस कॉलेज के पास गैंगवार में रिपीट कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ भुरी को गोली मार दी गयी. घटना मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे की है. आशीष को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती कराया गया है. उसके बायें कंधे में एक और पीठ में दो जगहों पर गोली […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम आरवीएस कॉलेज के पास गैंगवार में रिपीट कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ भुरी को गोली मार दी गयी. घटना मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे की है. आशीष को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती कराया गया है. उसके बायें कंधे में एक और पीठ में दो जगहों पर गोली के निशान हैं.
पूछताछ में आशीष ने गुड्डू पांडेय, अमरनाथ सिंह और धनश्याम समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस घटनास्थल के पास आरवीएस स्कूल और एक बिल्डर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल कर आराेपियों की पहचान करने में जुट गयी है.
पुलिस के अनुसार, आशीष श्रीवास्तव का भी आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे एक नवंबर को तड़ीपार घोषित किया था. इसके बाद आशीष अपने गांव आरा चला गया. मंगलवार को सुबह आशीष आरा से वापस अपने घर पहुंचा. तड़ीपार होने के बाद भी वह शहर में घूम रहा था.
बाइक धीमी होते ही किया हमला
जानकारी के अनुसार, आशीष उर्फ भुरी अपने दोस्त आकाश सिंह उर्फ पाटी के साथ डिमना लेक से पिकनिक मना कर बाइक से घर लौट रहा था. आशीष के अन्य साथी उसकी बाइक से 500 मीटर की दूरी पर थे.
एमजीएम आरवीएस स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर होने की वजह से आकाश ने बाइक धीमी की. इसके बाद दूसरी बाइक से आये अपराधियों ने पीछे बैठे आशीष श्रीवास्तव को सटाकर गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये. हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलायी.
गोली लगने के बाद आशीष भागकर पोस्टमार्टम हाउस गेट के सामने खड़ी सीसीआर वैन के पास पहुंचा. पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए टीएमएच ले गयी. सूचना पाकर एसपी सिटी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी पटमदा बिजय महतो, थानेदार एमजीएम अरविंद कुमार भी पहुंच गये.
घटना के बाद टीएमएच में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से क्यूआरटी तैनात कर दी गयी थी. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है. टीएमएच में डॉक्टरों को जांच में मिला कि आशीष के गॉल ब्लाॅडर को छूते हुए गोली आर-पार हो गयी है.
पार्किंग के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशीष श्रीवास्तव का डिमना लेक के पास पार्किंग को लेकर पंकज सिंह से विवाद हुआ था. पंकज ने अपने साथियों के साथ मिल कर आशीष पर चाकू से हमला किया था.
घटना के बाद आशीष ने अपने साथियों को बुलाया और पंकज सिंह पर हमला किया. घटना के बाद पंकज वहां से भाग गया. इसके बाद शाम में पिकनिक से आशीष अपने दोस्त आकाश के साथ बाइक से घर लौट रहा था. तभी मौका पाकर पंकज ने अपने साथी की मदद से आशीष को गोली मार दी.
आशीष की तलाश में थे कुछ लोग
टीएमएच में मौजूद आशीष के साथियों ने बताया, पिछले 10 दिनों से कुछ युवक रिपीट कॉलोनी में बाइक से घूम रहे थे. आशीष के बारे में छानबीन भी की थी. इसकी जानकारी साथियों ने फोन के माध्यम से आशीष को दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola