लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसियों की गांधीगीरी, साकची थाने में एक साल पूर्व हुई थी घटना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची थाना में एक साल पूर्व हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने साकची गोलचक्कर पर गांधीगीरी की और भाजपा सरकार की दमनात्मक नीति के विरुद्ध कांग्रेसी मौन सत्याग्रह पर बैठे. जिला अध्यक्ष विजय खां ने बताया कि मौन सत्याग्रह का उद्देश्य आम जनता का ध्यान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची थाना में एक साल पूर्व हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने साकची गोलचक्कर पर गांधीगीरी की और भाजपा सरकार की दमनात्मक नीति के विरुद्ध कांग्रेसी मौन सत्याग्रह पर बैठे. जिला अध्यक्ष विजय खां ने बताया कि मौन सत्याग्रह का उद्देश्य आम जनता का ध्यान सरकार की गतिविधियों की ओर आकृष्ट करना है.
एक साल पूर्व साकची गोलचक्कर पर कांग्रेसियों के धरना के दौरान एक ही परिवार के पांच सदस्य आत्महत्या कर रहे थे. कांग्रेस नेताओं ने उनकी जान बचा कर न्याय दिलाने के लिए साकची थाना गये , तो भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया गया. इसमें 15 लोग जख्मी हो गये. कांग्रेस पार्टी इस सच को उजागर करेगी.
घटना में पीड़ित टेंपो चालक का अब तक टेंपो नहीं छोड़ा गया अौर न ही लाठी चार्ज करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई की गयी. इस मामले में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी. मौन सत्याग्रह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, देबु चटर्जी, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रिंस सिंह, योगेंद्र सिंह यादव, कमल किशोर अग्रवाल, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन