जमशेदपुर : 90 कंपनियों का शिलान्यास 1048 करोड़ का होगा निवेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2018 7:46 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : मोमेंटम झारखंड की अगली कड़ी में झारखंड में रक्षा व रेल के क्षेत्र में व्यापार की नयी संभावनाओं को तलाशने के लिए 19 व 20 दिसंबर को जमशेदपुर के आदित्यपुर में ऑटो कलस्टर वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड में एमओयू कर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मोमेंटम झारखंड की अगली कड़ी में झारखंड में रक्षा व रेल के क्षेत्र में व्यापार की नयी संभावनाओं को तलाशने के लिए 19 व 20 दिसंबर को जमशेदपुर के आदित्यपुर में ऑटो कलस्टर वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड में एमओयू कर चुकी 90 कंपनियों का शिलान्यास करेंगे.
इससे राज्य में 1048.43 करोड़ रुपयेे का निवेश होगा. लगभग 9976 लोगों को प्रत्यक्ष व 20 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन मौजूद रहेंगे.
तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे. उपायुक्त सह जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अमित कुमार ने बताया, कार्यक्रम में लगभग तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे. आयोजन में आदित्यपुर अॉटो कलस्टर व आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगों के औद्योगिक आधार को विस्तृत अौर उनके विविधीकरण के लिए कार्य किये जाने हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिफेंस अौर रेलवे सेक्टर को शामिल किया गया है.
दोनों संस्थाअों से 25 से अधिक कंपनियां और पीसीयू इसमें शामिल होंगी. यहां के उद्यमियों से संवाद स्थापित करेंगी, आदित्यपुर अॉटो कलस्टर अौर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भी रेलवे अौर डिफेंस से संबंधित उपकरण बनाये जा सके. इसमें मुख्य रूप से अॉटो कलस्टर, आयडा, एसिया से जुड़े उद्यमी भाग ले रहे हैं.
कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रक्षा व रेलवे मंत्रालय, झारखंड सरकार एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.
क्या है कार्यक्रम
19 दिसंबर
11 से 12.30 बजे : उदघाटन सत्र
12.30 से 1 बजे : स्टॉलों का उदघाटन
02 बजे से 05 बजे : रक्षा उपकरण उत्पादों में निवेश के अवसर विषय पर सेमिनार
20 दिसंबर
10 से 12.30 बजे : रेलवे उपकरण उत्पादों में निवेश के अवसर विषय पर सेमिनार
12.30 से 2 बजे : झारखंड : द इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन पर सेमिनार
2.30 से 3.00 बजे : राउंड टेबल चर्चा
20 हजार को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा
उद्योग सह खान निदेशक जिशान कमर ने बताया, 90 कंपनियों के शिलान्यास से 10 हजार को प्रत्यक्ष व 20 हजार को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. कार्यक्रम में बिजनेस टू बिजनेस मुख्य आकर्षण रहेगा. कार्यक्रम में जानकारी दी जायेगी कि कैसे रेलवे के साथ बिजनेस कर सकते हैं.
रक्षा मंत्रालय के 25 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे
अॉर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड, गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, मिश्र धातु निगम, मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स, भारत डायनामिक्स लि, इंस्टीट्यूट अॉफ न्यूकिलियर मेडिसिन एंड एलायड साइंस, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट अॉर्गनाइजेशन, भारत अर्थ मूवर्श लि, गार्डनरीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लि, हैवी व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, अवार्डी व अन्य.
रेलवे मंत्रालय के 10 स्टॉल लगेंगे
साउथ इस्टर्न रेलवे, इस्टर्न रेलवे कपूरथला, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस( राइटर्स), रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड अॉर्गनाइजेशन (आरएसडीअो) लखनई, इस्टर्न रेलवे जमालपुर समेत 10 स्टाल रहेंगे.
30 हजार को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे उदघाटन, रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन भी होंगे शामिल
रक्षा व रेल के क्षेत्र में व्यापार की नयी संभावनाओं को तलाशा जायेगा
करीब 108 स्टॉल लगेंगे, होंगे सेमिनार
जिन प्रमुख कंपनियों का शिलान्यास होगा
हिंदुस्तान कॉपर लि (592 करोड़), मॉरीशस की बहुराष्ट्रीय कंपनी लगुना कॉलोथिंग एलएलपी, एक्सेल इंडिया लि,बाबा साई इंटरप्राइजेज, किशोर एक्सपोर्ट, गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola