जमशेदपुर : परसुडीह में इंजीनियर के घर के आठ ताले काट पांच लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत दयाल सिटी के पास जेई नीरज के घर का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने लगभग पांच लाख के जेवर की चोरी कर ली. नीरज की सूचना पर परसुडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. नीरज के अनुसार वह ओडिशा के कोल्डा ब्लॉक में जूनियर इंजीनियर है. 14 दिसंबर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत दयाल सिटी के पास जेई नीरज के घर का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने लगभग पांच लाख के जेवर की चोरी कर ली. नीरज की सूचना पर परसुडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. नीरज के अनुसार वह ओडिशा के कोल्डा ब्लॉक में जूनियर इंजीनियर है.
14 दिसंबर को वह घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ कार्य स्थल कोल्डा गये थे. 16 दिसंबर की सुबह सोकर उठे तो पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर का मेन गेट खुला है.
उनके कहने पर लोग भीतर गये तो पाया कि सभी गेट के ताले टूटे हुए है. अलमारी और बक्से का सामान बिखरा है. पड़ोसी से पता चला कि घर में चोरी हो गयी है. इसके बाद वह रविवार दोपहर जमशेदपुर पहुंचे. नीरज के अनुसार अलमारी में रखे सोने-चांदी के सभी गहने और नकद 5 हजार रुपये चोर ले गये.
नीरज ने बताया कि चोरों ने घर में लगे कुल आठ ताले काट डाले. सभी कमरे और बक्से में लगाया गया ताला काटा गया है. वह पहले परसुडीह थाना गये और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद ने आकर जांच की.
नीरज ने बताया कि उनके दो बेटे है. एक बेटा पुणे में और दूसरा मध्यप्रदेश में रहकर पढ़ता है. घर में अकेली पत्नी को कुछ दिन के लिए ओड़िशा लेकर गये थे, तभी चोरी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन