मोहड़ा : मोहड़ा में मुखिया के घर पर युवक ने किया हंगामा
Updated at : 14 Dec 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

मोहड़ा : उतरी कजूर पंचायत की मुखिया लता देवी और उनके पति के साथ उनके घर पर ही गांव के एक युवक ने नशे की हालत में बदसलूकी की और हथियार लेकर उनके घर पर जा कर कई घंटे तक गाली-गलौज की. मुखिया लता देवी ने बताया कि गांव का ही शशिकांत कुमार बुधवार को […]
विज्ञापन
मोहड़ा : उतरी कजूर पंचायत की मुखिया लता देवी और उनके पति के साथ उनके घर पर ही गांव के एक युवक ने नशे की हालत में बदसलूकी की और हथियार लेकर उनके घर पर जा कर कई घंटे तक गाली-गलौज की. मुखिया लता देवी ने बताया कि गांव का ही शशिकांत कुमार बुधवार को देर रात उनके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा.
उनके पति उस समय घर पर नहीं थे. जिसका फायदा उठाकर गलत नीयत से घर में घुसने का भी प्रयास किया. मामले की सूचना मिलने पर मुखिया पति ने घर पर पहुंच कर अतरी थाने की पुलिस और डीएसपी को मामले की जानकारी दी.
मुखिया पति मुकेश सिंह ने बताया कि उनके द्वारा शराब धंधेबाजों के खिलाफ आवाज उठाये जाने से नाराज शराबी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बदसलूकी की. अतरी थानाध्यक्ष खालिद हुसैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




