जमशेदपुर : पत्नी से तंग आ पति ने दी जान अब सास से मांग रही मेंटेनेंस
Updated at : 13 Dec 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जेम्को, आजादबस्ती बिरसागढ़ बस्ती में रहने वाली रूपा देवी के पुत्र विवेक कुमार ने अपनी पत्नी की हरकतों से तंग आकर 15 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी. इकलौते पुत्र की मौत के बाद रूपा देवी के जीने का एकमात्र सहारा उसकी पोती थी, जिसे उसकी बहू ज्योति देवी अपने साथ लेकर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जेम्को, आजादबस्ती बिरसागढ़ बस्ती में रहने वाली रूपा देवी के पुत्र विवेक कुमार ने अपनी पत्नी की हरकतों से तंग आकर 15 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी. इकलौते पुत्र की मौत के बाद रूपा देवी के जीने का एकमात्र सहारा उसकी पोती थी, जिसे उसकी बहू ज्योति देवी अपने साथ लेकर भुइयांडीह निर्मल नगर स्थित मायके चली गयी.
अब बहू ज्योति देवी सास से मेंटेनेंस मांग रही है. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष बुधवार को साकची महिला थाना पहुंचे थे. यहां पुलिस की पूछताछ में सास रूपा देवी की आंखें भर आयी और उन्होंने पुलिस को पूरी बात बतायी. महिला थाना में रूपा देवी पोती की गोद में उठाने व प्यार करने को तरसती रही लेकिन बहू और मायके वालों ने उसे पोती की एक झलक तक देखने का मौका नहीं दिया.
थाना परिसर में दोनों पक्ष के लोग काफी देरी तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे. मीडिया वालों के पहुंचने के बाद ज्योति देवी मायके वालों को साथ वहां से चली गयी जबकि साकची महिला थाना में रूपा देवी के साथ जय माता दी महिला समिति की सीमा देवी, पूजा कुजूर, सोनी सिंह, संजय समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
रूपा देवी ने बताया कि वह बहू को साथ रखना चाहती है, लेकिन बहू बेटे की मौत के बाद पोती को लेकर मायके चली गयी. उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है. वह किस आधार पर मेंटेनेंस देगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




