जमशेदपुर : स्कूल राउंड में विद्यार्थियों ने 45 मिनट में दिये 50 प्रश्नों के उत्तर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रभात खबर की अोर से अॉल झारखंड क्विज कंपीटीशन का आयोजन किया जा रहा है. इस क्विज में पहले चरण के अंतर्गत कॉलेज और स्कूलों में स्कूल राउंड का आयोजन हो रहा है. बुधवार को केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, बिष्टुपुर तथा विकास विद्यालय, मानगो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. केपीएस में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : प्रभात खबर की अोर से अॉल झारखंड क्विज कंपीटीशन का आयोजन किया जा रहा है. इस क्विज में पहले चरण के अंतर्गत कॉलेज और स्कूलों में स्कूल राउंड का आयोजन हो रहा है. बुधवार को केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, बिष्टुपुर तथा विकास विद्यालय, मानगो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई.
केपीएस में 47, वीमेंस कॉलेज में 43 तथा विकास विद्यालय में 17 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया. शहर के अलग-अलग स्कूलों में स्कूल राउंड के विजेताओं के बीच सिटी फिनाले राउंड के क्विज का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में स्कूल राउंड के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता के पहले चरण में 50 प्रश्नों के उत्तर 45 मिनट में देने हैं.
इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है. स्कूल राउंड के विजेताओं के नाम समाचार पत्र में प्रकाशित किये जायेंगे. इसके अलावा इन्हें पुरस्कार लेने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. गुरुवार को यह प्रतियोगिता शिक्षा निकेतन, टेल्को, चिन्मया विद्यालय, टेल्को, एसडीएसएम स्कूल, एनटीटीएफ गोलमुरी तथा लाजपत पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी.
सिटी फिनाले में सफल टीमों को अगले राउंड के लिए रांची में सेमिफाइनल व फाइनल राउंड के लिए ले जाया जायेगा. प्रभात खबर की अोर से जूनियर व सीनियर दो ग्रुपों में प्रतियोगिता का क्विज का आयोजन किया जा रहा है. जूनियर ग्रुप में सातवीं से लेकर दसवीं, जबकि सीनियर में ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola