जमशेदपुर : गाली-गलौज से मना करने पर विवाद, दुलाल के भतीजे पर चाकू से िकया हमला, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भतीजे अमीर भुइयां को शुरू भुइयां और उसके बेटे आजाद भुइयां सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप नगर के पास रविवार शाम करीब पांच बजे हुई. अमीर को पेट में दाहिनी ओर चोट लगी है. उसे टीएमएच के एचडीयू […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भतीजे अमीर भुइयां को शुरू भुइयां और उसके बेटे आजाद भुइयां सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घटना सीतारामडेरा थानांतर्गत ह्यूमपाइप नगर के पास रविवार शाम करीब पांच बजे हुई. अमीर को पेट में दाहिनी ओर चोट लगी है. उसे टीएमएच के एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया है.
दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां ने कहा कि उनका भतीजा अमीर भुइयां बस्ती में खड़ा था. उसी दौरान शुरू भुइयां, उसके बेटे आजाद अपने अन्य साथियों के साथ शंभू नामक युवक को खोजते हुए आये. बस्ती में आने के बाद वे लोग शंभू का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहे थे. उसी दौरान मौके पर मौजूद अमीर ने गाली का विरोध जताया. उसने कहा कि बस्ती में कई लोग हैं. एेसे में गाली गलौज न करें. इसी बात पर हमलावरों ने अपने हाथ में लिए चाकू से अमीर पर हमला कर दिया.
  • अमीर भुइयां को गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती कराया गया
  • हमारे बच्चों को पीटा, खुद साइकिल से गिरा अमीर : शुरू भुइयां
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola