ePaper

आदित्यपुर : कंपनी प्रबंधन व कामगारों के बीच ठनी , काम छोड़ धरने पर बैठे कामगार

Updated at : 06 Dec 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्यपुर : कंपनी प्रबंधन व कामगारों के बीच ठनी , काम छोड़ धरने  पर बैठे कामगार

आदित्यपुर : कामगारों द्वारा अपने हक की मांग को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दो कंपनियों में प्रबंधन व कामगारों के बीच ठन गयी है. पहला मामला सरस्वती ऑटोमोटिव प्रालि का है, जहां कामगार काम छोड़कर पिछले 15 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर आरूष मेटल के कामगार कंपनी पदाधिकारियों के […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : कामगारों द्वारा अपने हक की मांग को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दो कंपनियों में प्रबंधन व कामगारों के बीच ठन गयी है. पहला मामला सरस्वती ऑटोमोटिव प्रालि का है, जहां कामगार काम छोड़कर पिछले 15 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर आरूष मेटल के कामगार कंपनी पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है.
छह कर्मचारियों को बैठाया गया था. औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित सरस्वती ऑटोमोटिव प्रा लि प्रबंधन द्वारा छह कर्मचारियों को 20 नवंबर से हटा दिये जाने के खिलाफ सभी कर्मचारी धरना दे रहे हैं. हटाये गये सभी कर्मचारी कंपनी में कार्यरत यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य हैं.
वहीं दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन द्वारा इन कर्मचारियों को काम पर रखने से मना कर दिया है. साथ ही 21 नवंबर से कंपनी के कार्य को निलंबित किये जाने की सूचना लगा दी गयी है. यूनियन के अध्यक्ष गजाधर प्रसाद व सचिव पंकज प्रधान के अनुसार कंपनी प्रबंधन को श्रम अधीक्षक द्वारा भी दस दिनों के अंदर कामगारों के सभी पावनाओं का भुगतान कर अपना मंतव्य देनें का निर्देश दिया है.
कामगार को प्रबंधन ने रोका
औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरूष मेटल एंड कास्टिंग लि के कामगारों ने कंपनी
प्रबंधन द्वारा एक कामगार को काम पर जाने से रोकने के निर्णय को लेकर यूनियन ने पुलिस से शिकायत की है. इस संबंध में सीटू के महासचिव विजयकांत लाल दास व उपाध्यक्ष मंटू मिश्रा ने कहा कि प्रबंधन सभी कामगारों को पुन: काम पर रखे ले.
उन्होंने बताया कि आपसी विवाद मामले को लेकर प्रबंधन से वार्ता हो चुकी थी, उसके बावजूद एक कामगार को काम पर नहीं रखा जा रहा है.. इस संबंध में कंपनी के सीइओ श्री त्यागी ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola