पंचायत उपचुनाव : पूर्वी सिंहभूम में वार्ड सदस्य के 124 नामांकन में 10 रद्द, जमशेदपुर प्रखंड में 39 वार्ड सदस्य और एक पंसस निर्विरोध निर्वाचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पंचायत उप चुनाव में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को स्क्रूटनी की गयी. जमशेदपुर प्रखंड में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 51 उम्मीदवारों में से 3 वार्ड मेंबर (पुड़ीहासा पंचायत के वार्ड संख्या-2 व उतर करनडीह पंचायत वार्ड संख्या 8 व 11 का) का नामांकन जाति प्रमाणपत्र […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पंचायत उप चुनाव में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को स्क्रूटनी की गयी. जमशेदपुर प्रखंड में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 51 उम्मीदवारों में से 3 वार्ड मेंबर (पुड़ीहासा पंचायत के वार्ड संख्या-2 व उतर करनडीह पंचायत वार्ड संख्या 8 व 11 का) का नामांकन जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं करने के कारण रद्द कर दिया गया.
48 उम्मीदवारों का नामांकन जांच में सही पाया गया. जमशेदपुर प्रखंड में वार्ड मेंबर के लिए कुल 51 नामांकन दाखिल हुए थे. इसमें 39 सीट पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध जीत तय है. हालांकि आधिकारिक घोषणा नाम वापसी तीन दिसंबर के बाद होगी. जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य प. घाघीडीह के एक मात्र उम्मीदवार दुर्गालाल मुर्मू की निर्विरोध जीत तय है.
इस सीट पर सिर्फ एक नामांकन हुआ है. जमशेदपुर प्रखंड के केरुवाडुंगरी पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है अौर स्क्रूटनी में तीनों के कागजात सही पाये गये. जमशेदपुर प्रखंड के दक्षिण हलुदबनी पंचायत में मुखिया पद के लिए नामांकन करने वाले दोनों उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया अौर नाम वापसी नहीं होने पर इस सीट पर मतदान होगा.
इसी तरह उत्तर पूर्वी गदरा पंचायत के वार्ड संख्या -1 में दो लोगों ने नामांकन किया है अौर स्क्रूटनी में उनके कागजात सही पाये गये, जिसके कारण इस सीट पर चुनाव होगा. व्यय प्रेक्षक पहुंचे, ली जानकारी :
पंचायत उप चुनाव के व्यय प्रेक्षक हरिहर प्रसाद शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे अौर जिला पंचायत कार्यालय में मतदान केंद्र समेत पंचायत उप चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की.
चुनाव प्रेक्षक ने किया दौरा
जमशेदपुर. पंचायत उप चुनाव के प्रेक्षक बनाये गये उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे अौर उपायुक्त अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों से मिले. साथ ही क्षेत्र का दौरा किया. प्रेक्षक सोमवार को परिसदन में बैठक करेंगे.
मुसाबनी जिला परिषद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में
जमशेदपुर. जिला परिषद के एक मात्र सीट मुसाबनी के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. एडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी एसके सिन्हा के कार्यालय में शनिवार को की गयी स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध पाये गये. अब जोबा सरदार, ठाकुरा हांसदा, तोता महाली, देवराय हांसदा, बाबू लाल मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, भीम सेन मुर्मू, मंगल कुमार किस्कू, रवींद्र नाथ मार्डी, सामू सरदार, साधु चरण मांझी के बीच मुकाबला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




