जमशेदपुर : विश्वास पांडेय का चंडीगढ़ से पासपोर्ट, वीजा जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2018 9:39 AM

विज्ञापन

टीएसपीडीएल : रिमांड खत्म, सीनियर मैनेजर की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल जमशेदपुर : टीएसपीडीएल, फरीदाबाद के सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विश्वास पांडेय का पुलिस ने चंडीगढ़ से पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया गया है. रिमांड के दौरान विश्वास पांडेय को लेकर पुलिस चंडीगढ़ गयी थी. वहां […]

विज्ञापन
टीएसपीडीएल : रिमांड खत्म, सीनियर मैनेजर की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल
जमशेदपुर : टीएसपीडीएल, फरीदाबाद के सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार विश्वास पांडेय का पुलिस ने चंडीगढ़ से पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया गया है. रिमांड के दौरान विश्वास पांडेय को लेकर पुलिस चंडीगढ़ गयी थी. वहां उसने एक कंपनी में सिंगापुर जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था. उसका पासपोर्ट भी उसी कंपनी के पास था.
जेल भेजा गया विश्वास पांडेय : दो दिन का रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने विश्वास पांडेय को शनिवार को अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. नौ नवंबर को सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की कंपनी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के दूसरे दिन 10 नवंबर की रात पुलिस ने सैनिक कॉलोनी मोड़ के पास से हत्या के आरोप में विश्वास पांडेय को गिरफ्तार किया था.
इस दौरान उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की और हथियार खरीदने की बात प्रयागराज में कहे जाने पर उसे प्रतापगढ़ लेकर गयी थी. हालांकि वहां हथियार देने वाला युवक नहीं मिला. तीन दिन का रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने कोर्ट में विश्वास को पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा था. इस पर अदालत ने उसकी रिमांड अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola