जमशेदपुर : तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरायी, युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सोनारी से बारीडीह लौट रहा था सुजीत सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही जा चुकी थी जान जमशेदपुर : बारीडीह के विद्यापतिनगर के रहने वाले सुजीत सिंह (22) की शनिवार रात करीब दस बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शव को बिष्टुपुर पुलिस ने शीतगृह में रख दिया है. जानकारी के […]
विज्ञापन
सोनारी से बारीडीह लौट रहा था सुजीत
सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही जा चुकी थी जान
जमशेदपुर : बारीडीह के विद्यापतिनगर के रहने वाले सुजीत सिंह (22) की शनिवार रात करीब दस बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शव को बिष्टुपुर पुलिस ने शीतगृह में रख दिया है. जानकारी के अनुसार सुजीत अपनी अपाची बाइक (जेएच05बीएक्स-5084) से सोनारी निवासी एक दोस्त से मिलने के लिए गया था. पुलिस के अनुसार लौटते समय जेआरडी टाटा कॉम्प्लेक्स के पास सुजीत की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गयी.
सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सुजीत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुजीत को सिर में गंभीर चोट लगी थी. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और थाना ले गयी है. घटना की सूचना मिलने के साथ ही सुजीत की मां और बहन आस-पास के लोगों के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचीं. बेटे के शव को देख कर उसकी मां बेहोश हो गयी. बाद में सुजीत के दोस्तों ने परिवार के लोगों को घर भेज दिया.
मोबाइल दुकान में करता था काम
सुजीत के दोस्त नीरज ने बताया कि वह साकची के मोबाइल दुकान में काम करता था. उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी. वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था. वह एबीएम कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के मोबाइल दुकान में नौकरी कर रहा था. उसका बड़ा भाई एलबीएसएम कॉलेज में काम करता है. सुजीत अपने भाइयों में छोटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










