छात्रा के खाते से 2.09 लाख उड़ाने वाला धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सुंदरनगर के तुरामडीह कॉलोनी स्थित एसबीआइ बैंक खाता से छात्रा के शिक्षा लोन मद के 2.09 लाख रुपये उड़ाने वाले गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूरज सिंह की पीड़ित छात्रा अंकिता की बड़ी बहन से दोस्ती है. नेट बैंकिंग एक्टिव करने के लिए सूरज ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सुंदरनगर के तुरामडीह कॉलोनी स्थित एसबीआइ बैंक खाता से छात्रा के शिक्षा लोन मद के 2.09 लाख रुपये उड़ाने वाले गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूरज सिंह की पीड़ित छात्रा अंकिता की बड़ी बहन से दोस्ती है. नेट बैंकिंग एक्टिव करने के लिए सूरज ने अंकिता की बहन के मोबाइल नंबर पर ओटीपी की जानकारी ली और फिर अंकिता के खाते में राशि कोटक महेंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिया.
पुलिस ने सूरज की स्कूटी, रुपये, चेकबुक, यूको बैंक का एक चेकबुक तथा अंकिता की बहन से बातचीत कर ओटीपी की जानकारी के लिए उपयोग में लाये गये मोबाइल को जब्त कर लिया है. यह जानकारी एसपी सिटी प्रभात कुमार ने संवाददाताओं को सोमवार को दी. सिटी एसपी ने बताया कि अंकिता के खाते में राशि 29 सितंबर को आयी थी.
चार और पांच अक्तूबर को सूरज ने अंकिता की बहन से ओटीपी जानकर रुपये ट्रांसफर कर लिया. अंकिता के खाते में मोबाइल नंबर उसकी बहन का था, जिसका फायदा सूरज को मिला. नौ अक्तूबर को अंकिता पासबुक अपडेट कराने बैंक गयी, तो रुपये निकासी की जानकारी हुई. उसने सूचना बिष्टुपुर साइबर थाने को दी. साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नरेश प्रसाद सिन्हा और एएसआइ अजीत कुमार रजक ने केस का उद्भेदन किया.
गाड़ी फाइनेंस के नाम पर भी 3.52 लाख की धोखाधड़ी की
जमशेदपुर. सिदगोड़ा में गाड़ी फाइनेंस करने के नाम पर भी सूरज सिंह ने 3.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. पिछले दो माह से यह मामला आपसी समझौता के बाद दबा हुआ था. सूरज की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में भी सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन