एमजीएम अस्पताल की बदहाली का बना रहे थे वीडियो, डॉक्टरों ने रोका, तो मचाया हंगामा
Updated at : 15 Oct 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों के राउंड के दौरान कुछ छात्रों द्वारा वीडियो बनाये जाने का जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया. इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया और जूनियर डॉक्टरों के साथ धक्का- मुक्की की. अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया. बिना इजाजत वीडियो बनाना […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों के राउंड के दौरान कुछ छात्रों द्वारा वीडियो बनाये जाने का जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया. इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया और जूनियर डॉक्टरों के साथ धक्का- मुक्की की. अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.
बिना इजाजत वीडियो बनाना गलत : जूनियर डॉक्टर
जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि बिना किसी इजाजत के इमरजेंसी में मरीजों का वीडियो बनाना गलत है. बिना इजाजत के वीडियो बनाया जा रहा था. विरोध करने पर छात्र-छात्राएं मारपीट पर उतारू हो गये और हंगामा किया. वहीं छात्रों ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट करने व मोबाइल छीनने की शिकायत साकची थाना में दर्ज करायी गयी है.
बदहाली का बना रहे थे वीडियो : छात्र
जमशेदपुर. छात्रों के मुताबिक एक छात्रा अपने बीमार नाना को देखने अस्पताल के इमरजेंसी में गयी थी. हॉस्पिटल की बदहाली देख वहां वीडियो बनाने लगे, जिसका जूनियर डॉक्टर द्वारा विरोध करते हुए मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया. साकची थाना में छात्रों ने कहा कि अगर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है डीसी व एसपी से शिकायत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




