जमशेदपुर : 82 घंटे बाद 45 किमी दूर मिला तलहा का शव, मुस्तफा का अब तक पता नहीं

Updated:
विज्ञापन

पुरी में नहाने के दौरान समुद्र में डूब गये थे मानगो के दो युवक पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम साकची कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक जमशेदपुर : पुरी-काेणार्क के बालेश्वर मंदिर समुद्र में साेमवार काे डूबे जवाहरनगर राेड नंबर नाै निवासी तलहा खान का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. शव घटनास्थल […]

विज्ञापन
पुरी में नहाने के दौरान समुद्र में डूब गये थे मानगो के दो युवक
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम साकची कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक
जमशेदपुर : पुरी-काेणार्क के बालेश्वर मंदिर समुद्र में साेमवार काे डूबे जवाहरनगर राेड नंबर नाै निवासी तलहा खान का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. शव घटनास्थल से करीब 45 किलाेमीटर दूर समुद्र में मिला.
82 घंटे बाद मिले शव की स्थिति काफी खराब हाे गयी थी. पुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शनिवार परिजनों को सौंप दिया. हालांकि अब तक गुलाम मुस्तफा का शव नहीं मिल सका है. देर रात साकची कब्रिस्तान में तलहा खान काे परिवार के सदस्याें अाैर साथियाें की माैजदूगी में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया.
उल्लेखनीय है बीते शनिवार काे आजादनगर हुसैनी मुहल्ला निवासी माेहम्मद अहमद खान का 21 वर्षीय पुत्र गुलाम मुस्तफा, जवाहरनगर राेड नंबर 9 निवासी माेहम्मद हयात खान का 19 वर्षीय पुत्र तलहा खान अपने नाै साथियाें के साथ पुरी घूमने के लिए गये थे. लाैटने के दौरान साेमवार काे बालेश्वर मंदिर समुद्र तट पर नहाने के क्रम में गुलाम आैर तलहा डूब गये थे. उन्हें बचाने में माेहम्मद सरफराज गिर गया था. सरफराज काे वहां के मल्लाह ने बचा लिया था. काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिलने के बाद परिजन बुधवार शहर लौट आये थे.
पुरी पुलिस से दो शव मिलने की सूचना के बाद माेहम्मद अहमद, हयात खान, माेहम्मद सरफुद्दीन, गुलाब समेत 8-10 लाेग शुक्रवार शाम की पुरी रवाना हाे गये थे. शनिवार काे वहां पहुंचकर पता चला कि एक ही शव मिला है, जिसकी पहचान तलहा खान के रूप में की गयी. तलहा का शव समुद्री पानी में 82 घंटे से अधिक रह जाने के कारण काफी खराब हाे गया था. चेहरे से उसकी पहचान संभव नहीं हो रही थी. पिता हयात खान आैर दाेस्ताें ने हाफ पैंट से उसकी पहचान की.
हुसैनी मुहल्ला निवासी माेहम्मद अहमद काे दाे शव मिलने की सूचना मिली थी. भारी मन से वह शव लाने के लिए तलहा खान के परिवार के सदस्याें के साथ वहां पहुंचे थे. वहां पता चला कि गुलाम के शव का अभी तक पता नहीं चल सका है. इसके बाद वह काफी बेहाल हाे गये. उन्हाेंने कहा कि अल्लाह न जाने कैसा इम्तिहान ले रहा है. तलहा के जनाजे की नमाज मस्जिद ए अनवार में पढ़ी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola