जमशेदपुर : ट्रेन से लौटे रहे भाजपा नेता चुन्ना सिंह का निधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का शनिवार को सीएमसी से टाटानगर आने के क्रम में एलेप्पी एक्सप्रेस में राउरकेला के पास ट्रेन में निधन हो गया. 12 फरवरी से वे बीमार थे. उनका टीएमएच, अपोलो, सीएमसी में इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का शनिवार को सीएमसी से टाटानगर आने के क्रम में एलेप्पी एक्सप्रेस में राउरकेला के पास ट्रेन में निधन हो गया. 12 फरवरी से वे बीमार थे. उनका टीएमएच, अपोलो, सीएमसी में इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका.
उनके निधन की खबर मिलते ही बर्मामाइंस और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. शनिवार को ही सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका दाह संस्कार कर दिया गया. बर्मामाइंस रघुवर नगर निवासी मनिंद्र प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के पिता जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं. अपने पीछे चुन्ना सिंह माता-पिता, पत्नी और 13 साल के पुत्र को छोड़ गये. सुवर्णरेखा घाट और आवास पहुंच कर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










