35 गुरुओं को मिला सम्मान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर ने शिक्षा, कला और खेल में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले 35 गुरुओं को सम्मानित किया. शुक्रवार शाम को एक्सएलआरआइ सभागार में आयोजित प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह में जाने-माने कवि कुमार विश्वास, मंजर भोपाली और मुमताज नसीम की कविताओं ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कुमार विश्वास ने एक से बढ़ कर […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ने शिक्षा, कला और खेल में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले 35 गुरुओं को सम्मानित किया. शुक्रवार शाम को एक्सएलआरआइ सभागार में आयोजित प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह में जाने-माने कवि कुमार विश्वास, मंजर भोपाली और मुमताज नसीम की कविताओं ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
कुमार विश्वास ने एक से बढ़ कर एक कविता सुनायी़ कुमार विश्वास की कविताओं पर पूरा सभागार तालियों से झूम उठा. कुमार विश्वास ने भी जमशेदपुर के लोगों का स्टेज से ही झुक कर नमन किया. करीब ढाइ घंटे तक तीनों कवियों को सुनने के लिए भीड़ सभागार में डटी रही़ कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, विधायक कुणाल षाड़ंगी, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट) सुनील भाष्करण, जीएसटी आयुक्त अजय पांडेय, उपायुक्त अमित कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










