शहर में अब बंद हो गयी रात्रिकालीन सफाई सेवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रात्रिकालीन सफाई का काम बंद हो गया है. मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक हासिल करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने पिछले वर्ष सफाई शुरू की थी. सूत्रों के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण में आशा के अनुरूप अोवरअॉल रैकिंग में पिछड़ने के कारण रात्रिकालीन सफाई को बंद […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रात्रिकालीन सफाई का काम बंद हो गया है. मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक हासिल करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने पिछले वर्ष सफाई शुरू की थी. सूत्रों के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण में आशा के अनुरूप अोवरअॉल रैकिंग में पिछड़ने के कारण रात्रिकालीन सफाई को बंद कर दिया गया.
जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में रात्रिकालीन सफाई से निर्धारित अंक मिलता है, लेकिन रात्रिकालीन सफाई बंद करने से अौर जल्द शुरू नहीं करने पर या सर्वे के समय अंतिम समय रात्रिकालीन शुरू करने पर वर्ष 2018-19 के सर्वेक्षण में प्रतिकुल असर पड़ने की आशंका गयी है.
सूत्रोें के अनुसार शहर में रात्रिकालीन सफाई का काम डिपार्टमेंट (विभागीय) स्तर पर कराया जा रहा था. प्रतिदिन के हिसाब से शहर को दो भागों में बांटते हुए रोटेशन के आधार पर अलग-अलग 82 मजदूरों की टीम साफ करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










