विस्तार से चर्चा के बाद फैसला लेगा मैनेजमेंट और यूनियन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजमेंट (आरएमएम) विभाग में मैनपावर को कम करने पर हुई वार्ता में फैसला नहीं हो सका. वार्ता में मैनेजमेंट की ओर से चीफ एएन ठाकुर, जीपी मिश्रा जबकि यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष शहनवाज आलम और सहायक सचिव कमलेश सिंह मौजूद थे. बैठक में मैनपावर को लेकर कई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजमेंट (आरएमएम) विभाग में मैनपावर को कम करने पर हुई वार्ता में फैसला नहीं हो सका. वार्ता में मैनेजमेंट की ओर से चीफ एएन ठाकुर, जीपी मिश्रा जबकि यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष शहनवाज आलम और सहायक सचिव कमलेश सिंह मौजूद थे. बैठक में मैनपावर को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई.
यहां आइओसीएच सेक्शन, जेनरल सर्विसेज सेक्शन, सीएफओ सेक्शन को फाइनल कर दिया गया. सिर्फ लोको और ट्रैफिक सेक्शन का मैनपावर को लेकर जिच उत्पन्न हो गयी. मैनेजमेंट ने वहां रिलीवर को कम करने का दबाव बनाया है जबकि यूनियन चाहती है कि अत्यधिक लोड कर्मचारी पर न दिया जाये. तय हुआ कि अभी दोनों पक्ष इसको लेकर विस्तार से विचार करेगा, जिसके बाद ही फैसला लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










