मंदिर में की शादी, गर्भवती होने पर मारपीट कर भगाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के भुइयांडीह कानूभट्ठा में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने गर्भवती कर दिया. वहीं, शादी का दबाव बनाने पर जाति के नाम पर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता अपने परिजनों के साथ न्याय की मांग पर एसपी सिटी प्रभात कुमार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा के भुइयांडीह कानूभट्ठा में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने गर्भवती कर दिया. वहीं, शादी का दबाव बनाने पर जाति के नाम पर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता अपने परिजनों के साथ न्याय की मांग पर एसपी सिटी प्रभात कुमार के कार्यालय पहुंची. एसपी के निर्देश पर पीड़िता बिरसानगर थाना पहुंची और लिखित शिकायत की.
शिकायत के मुताबिक युवती का कानूभट्ठा में रहने वाले सन्नी यादव से पिछले दो वर्ष से दोस्ती है. एक वर्ष पूर्व टुसू पर्व के समय सन्नी युवती को गोलपहाड़ी मंदिर ले गया और उससे शादी करके का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान युवती द्वारा घर ले जाने की बात कहने पर टाल-मटोल कर देता था. एक दिन सन्नी यादव युवती को अपने घर ले गया. अपने घर पर भी संबंध बनाया.
युवती ने सन्नी यादव की मां को पांच माह से गर्भवती होने की बात कही, तो सन्नी यादव और उसकी मां ने गाली गलौज की. जाति के नाम पर गालियां दी और भगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










