कपाली : महिला की चाकू मार कर हत्या
Updated at : 04 Sep 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : कपाली गौस नगर में एक महिला रेश्मा खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना कैसे हुई और किसने अंजाम दिया, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है. छानबीन के लिए गौस नगर पहुंची पुलिस को महिला के घर भी पता नहीं चल पाया. जानकारी के अनुसार, चाकू मारने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कपाली गौस नगर में एक महिला रेश्मा खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना कैसे हुई और किसने अंजाम दिया, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है. छानबीन के लिए गौस नगर पहुंची पुलिस को महिला के घर भी पता नहीं चल पाया. जानकारी के अनुसार, चाकू मारने से घायल रेश्मा को इलाज के लिए उसके परिचित लोग एमजीएम अस्पताल लेकर आये थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उसके बाद शव लेकर लोग चले गये. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के बदन पर चार जगहों पर चाकू से हमला किया गया है. सीने में गंभीर चोट के निशान हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद कपाली पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए गौस नगर पहुंची. पुलिस ने कई लोगों से रेशमा के घर के बारे में भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन जानकारी नहीं मिली. कपाली थानेदार बीरेंद्र पासवान ने बताया कि पुलिस घर का पता लगाने की कोशिश रही है.
एनडीआरएफ के डीप ड्राइवरों ने नदी में 15 फीट नीचे तक बजरंग भरतिया को खाेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




