चालकों के लिए लगा कैंप लाइसेंस को लगी लाइन

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने लगाया कैंप जमशेदपुर : उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गुरुवार को साकची स्थित पुराना मिनी बस स्टैंड में टेंपो चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप लगाकर आवेदन लिया. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने बताया कि शाम तक 90 टेंपो चालकों […]

विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने लगाया कैंप

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गुरुवार को साकची स्थित पुराना मिनी बस स्टैंड में टेंपो चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप लगाकर आवेदन लिया. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने बताया कि शाम तक 90 टेंपो चालकों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया. 25 अगस्त को भी पुराना मिनी बस स्टैंड में कैंप लगाया गया था, जिसमें 90 आवेदन आये थे.
बुधवार को शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के दौरान उपायुक्त ने टेंपो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए गुरुवार से कैंप लगाने की बात कही थी.
पुराना मिनी बस स्टैंड में लगे कैंप में टेंपो चालकों से सामान्य फॉर्म में लर्निंग लाइसेंस का आवेदन जमा लिया गया. बुधवार को मंत्री सरयू राय, परिवहन मंत्री सीपी सिंह तथा विभागीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में टेंपो के लिए कमर्शियल लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होने के निर्णय के आलोक में अभी सामान्य लाइसेंस के लर्निंग का आवेदन लिया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola