हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र और राज्य में पुनः बहुमत की सरकारें स्थापित करने को पार्टी संकल्पित है. बूथ सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है. हर लोकसभा और विधानसभा में जीत निश्चित करने के लिए सभी बूथों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र और राज्य में पुनः बहुमत की सरकारें स्थापित करने को पार्टी संकल्पित है. बूथ सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है. हर लोकसभा और विधानसभा में जीत निश्चित करने के लिए सभी बूथों पर कमल खिलाने को कार्यकर्ता कमर कस लें.
आपके शहर में
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हुए. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक मेनका सरदार, विधायक लक्ष्मण टुडु, विधायक साधुचरण महतो, मेयर सह कोल्हान सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, चाईबासा लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, अशोक षाड़ंगी, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जमशेदपुर प्रभारी सत्येंद्र कुमार, ग्रामीण प्रभारी देवेंद्र सिंह, पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी रामबाबू तिवारी, कोर कमेटी पूर्वी के संयोजक संजीव सिंह, पश्चिमी संयोजक मुकुल मिश्रा, पोटका संयोजक उत्तम भगत, जुगसलाई संयोजक विमल जालान,
घाटशिला से हराधन सिंह, बहरागोड़ा से चंडीचरण साव, सरायकेला से हरेकृष्ण प्रधान, खरसावां से उदय सिंह देव, मनोहरपुर से इंदु कुमार डंगा, मझगांव से प्रकाश भूषण सिंकू, चक्रधरपुर से रतनलाल बोदरा, ईचागढ़ से भोला सिंह सरदार, जगन्नाथपुर से जितेंद्र गुप्ता, विधानसभा कोर कमिटी सदस्य के रूप में मिथलेश सिंह यादव, नंदजी प्रसाद, विकास सिंह, अजय श्रीवास्तव, अनिल मोदी, गुंजन यादव, ललन द्विवेदी, मनोज राम समेत अन्य.
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य ने साथ किया भोजन. कोल्हान प्रमंडलीय बैठक के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग भोजन किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के अलावा सांसद और विधायक भी मौजूद थे. वे भोजन के बाद टहलते हुए भोजन कर रहे कार्यकर्ताओं से भी मिले. भोजन का प्रबंध जमशेदपुर महानगर भाजपा द्वारा किया गया था.
भाजपा को अजेय बनाना लक्ष्य : धर्मपाल
विधानसभावार बनीं कोर कमेटी के सदस्यों को सांगठनिक दिशा-निर्देश देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को अजेय बनाना है. इसी प्राथमिकता पर प्रदेश भाजपा युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है. संगठन द्वारा तैयार रणनीति और प्रबंधन को बूथ स्तर पर क्रियांवित करने का दायित्व विधानसभावार बनी कोर कमिटियों पर निर्भर है. संगठन और बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद सेतु की महत्ती भूमिका इन कमेटियों को निभानी है.
देर से आये सांसद जमशेदपुर. कार्यक्रम के दौरान सांसद विद्युत महतो समेत कई
नेता देर से आये. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से था, लेकिन वे लोग साढ़े 11 बजे के बाद पहुंचे. कार्यक्रम डेढ़ बजे समाप्त भी हो गया.
हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन