प्राचार्य ने देखी इमरजेंसी की व्यवस्था
Updated at : 25 Aug 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर दुर्घटना में घायल कांवरियों से परेशानी पूछी. अस्पताल में रूई, पट्टी सहित दवाओं की कमी पर अस्पताल अधीक्षक से बातकर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराने को कहा ताकि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो. प्राचार्य […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर दुर्घटना में घायल कांवरियों से परेशानी पूछी. अस्पताल में रूई, पट्टी सहित दवाओं की कमी पर अस्पताल अधीक्षक से बातकर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराने को कहा ताकि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो.
प्राचार्य ने बताया कि उपलब्ध संसाधन में बेहतर इलाज करने की कोशिश की जा रही है. प्राचार्य ने अधीक्षक के साथ की बैठक : प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने अस्पताल अधीक्षक व उपाधीक्षक से अस्पताल में दवा सहित अन्य सुविधाओं पर बात की. यह भी जाना कि एमसीआइ के दिशा-निर्देश के अनुसार कमियों को कहां तक पूरा किया जा सका है. टीम अगले माह आ सकती है. प्राचार्य ने बताया कि एमसीआइ द्वारा जतायी गयी आपत्तियों को दूर कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




