राष्ट्रीय शोक में कर दिया शौचालय का शिलान्यास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हो गया. उनके निधन पर पूरे देश में राष्ट्रीय शोक है. झारखंड सरकार ने उनके निधन पर सात दिनों तक राजकीय शोक की घोषणा की है. इस वजह से किसी तरह का सरकारी शिलान्यास व उद्घाटन पूरी तरह से बंद है. वहीं जमशेदपुर प्रखंड […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हो गया. उनके निधन पर पूरे देश में राष्ट्रीय शोक है. झारखंड सरकार ने उनके निधन पर सात दिनों तक राजकीय शोक की घोषणा की है.
इस वजह से किसी तरह का सरकारी शिलान्यास व उद्घाटन पूरी तरह से बंद है. वहीं जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के हुरलुंग पंचायत के वार्ड संख्या – 13 में रविवार को विधायक निधि से सार्वजनिक शौचालय का शिलान्यास किया गया.
इसका विधिवत शिलान्यास पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. सार्वजनिक शौचालय शिलान्यास के मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन