बकरीद पर सोशल मीडिया पर ध्यान न दें अफवाह से बचें और भाईचारा कायम रखें
Updated at : 20 Aug 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बकरीद का पर्व आपस में मिल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनायें. बकरीद पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद पैदा न करे. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शांति समिति के सदस्य और पुलिस को सूचित करें. उक्त बातें बिष्टुपुर थाना में हुई शांति समिति के बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्रीनिवास […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बकरीद का पर्व आपस में मिल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनायें. बकरीद पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद पैदा न करे. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शांति समिति के सदस्य और पुलिस को सूचित करें. उक्त बातें बिष्टुपुर थाना में हुई शांति समिति के बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्रीनिवास ने कही.
उन्होनें बताया कि सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें. सरकारी गाइडलाइन का अमल करें. नमाज के समय चार पहिया वाहनों का प्रवेश मस्जिद एवं ईदगाह स्थल पर वर्जित रहे. मुख्य मार्गों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए. इस मौके पर समिति के लोगों की ओर से भी कई परेशानी के बारे में जानकारी दी गयी, जिसे जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही गयी. इस मौके पर सचिव गुरचरण सिंह भोगल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
वहीं परसुडीह में शांति समिति के बैठक के दौरान थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता बताया कि पर्व के मौके पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद होने से पूरे समाज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पर्व के मौके पर आपसी प्रेम के साथ आपस में मिल कर रहें. रविवार को परसुडीह के अलावा टेल्को थाना में थाना प्रभारी शंकर ठाकुर, सीतारामडेरा के प्रभारी रामेश्वर उरांव और कदमा मेें जितेंद्र ठाकुर ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की.
बकरीद के दौरान चौक-चौराहों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जमशेदपुर : जिले में बकरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गयी है़ शहर के सभी मुख्य चौक-चौरहों पर बकरीद के मौके पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. कई संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की भी योजना बनायी गयी है, जिसे पर्व के पूर्व चिह्नित जगहों पर लगा दिया जायेगा. पर्व के दौरान शहर में लोगों के बीच सादे लिबास में पुलिस कड़ी नजर रखेगी. पुलिस अधिकारी के अनुसार 21 अगस्त को शहर के सभी क्षेत्रों में फोर्स की तैनाती होेगी.
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. जिला बल के साथ आरएपी और क्यूआरटी के जवानों को भी कई जगहों पर लगाया गया है. हालांकि पर्व के दौरान कितने जवानों को तैनात किया जायेगा, इसके बारे में अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.पुलिस विभाग के अनुसार जिला पुलिस बल के अलावा आरएपी, आइअारबी, जैप और क्यूआरटी के जवानों को तैनात किया जायेगा. कई जगहों पर महिला फोर्स को भी तैनाती की जायेगी.
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जमशेदपुर : एसएसपी अनूप बिरथरे ने बकरीद के त्याैहार पर सभी समुदाय से आपसी साैहार्द बनाये रखने की अपील की है. उन्हाेंने कहा कि सांप्रदायिक साैहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. विधि-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल आैर सादे लिबास में भी पदाधिकारियाें की तैनाती की जायेगी. इसके साथ ही साेशल मीडिया पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा. वाट्स अप, फेसबुक आैर टिवटर समेत सूचना अदान-प्रदान करनेवाले साेशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.
धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाले, भड़कानेवाले, द्वेषफैलानेवाले अथवा हिंसात्मक मैसेज पोस्ट करनेवाले या शेयर करनेवाले दाेनाें ही पुलिस की नजर में कसूरवार माने जायेंगे. व्यक्तिगत अकाउंट या ग्रुप में भेजे गये मैसेज पर नजर रखें. एडमिन से अनुरोध है कि उनके ग्रुप में ऐसा कोई मैसेज आये तो उसे शेयर होने दें. जिस मोबाइल नंबर से भड़काऊ मैसेज आया है उस नंबर तथा संबंधित पोस्ट को जमशेदपुर जिला पुलिस के वाट्सअप नंबर 7091091825 (सीसीआर) पर निश्चति रूप से भेजे.
सभी एडमिन जमशेदपुर जिला पुलिस के वाट्स अप नंबर 7091091825 (सीसीआर) को दिनांक 23 अगस्त 2018 तक अपने ग्रुप में सदस्य के रूप में ऐड कर लें, ताकि शरारती तत्वों पर प्रभावी रूप से नजर रखी जा सके आैर समय रहते किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था से निपटा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




