केयू के छात्र का देश में जलवा भारत सरकार देगी 20 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 4:53 AM
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र रणवीर कुमार को पर्यावरण व ईंधन संरक्षण के लिए जागरूकता की दिशा में अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया है. भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से छात्र को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. भारत सरकार के युवा […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र रणवीर कुमार को पर्यावरण व ईंधन संरक्षण के लिए जागरूकता की दिशा में अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया है. भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय की ओर से छात्र को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. भारत सरकार के युवा मामलों के सचिव एके उपाध्याय, संयुक्त सचिव असित सिंह, एनएसएस के निदेशक वीरेंद्र मिश्रा ने छात्र रणवीर के इस प्रयास की सराहना की. कहा कि ऐसी पहल करने वाले वह देश के पहले छात्र हैं. रणवीर ने 1360 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर झारखंड से दिल्ली पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










