जॉन्डिस के 93 मरीजों के ब्लड सैंपल कोलकाता गये

Updated at : 15 Aug 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
जॉन्डिस के 93 मरीजों के ब्लड सैंपल कोलकाता गये

जमशेदपुर : धातकीडीह क्षेत्र के जॉन्डिस से पीड़ित 93 मरीजों के रक्त का सिरम स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कोलकाता भेजा है. विभाग इसमें हेपेटाइटिस ए व ई की जांच करा रहा है. सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि ज्यादातर हेपेटाइटिस ए व ई वायरस से जॉन्डिस की बीमारी होती है. उन्होंने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : धातकीडीह क्षेत्र के जॉन्डिस से पीड़ित 93 मरीजों के रक्त का सिरम स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कोलकाता भेजा है. विभाग इसमें हेपेटाइटिस ए व ई की जांच करा रहा है. सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि ज्यादातर हेपेटाइटिस ए व ई वायरस से जॉन्डिस की बीमारी होती है.
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से पता चल पायेगा कि किस वायरस से जॉन्डिस की बीमारी फैल रही है.51 की जांच में जॉन्डिस का एक मरीज मिला. मंगलवार को धातकीडीह स्थिति ठक्कर बप्पा स्कूल परिसर में टीएसआरडीएस एवं झारखंड सरकार द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कैंप लगाया गया. इसमें 51 लोगों की जांच की गयी, जिसमें एक जॉन्डिस का मरीज मिला.
अब तक जांच में जॉन्डिस के 265 मरीज मिले हैं जिन्हें दवा दी गयी है. कैंप में डॉ सिमिल कंडुलना, फार्मासिस्ट रंधीर कुमार, लैब टेक्नीशियन महेंद्र रविदास, एएनएम पूनम लकड़ा, कोऑर्डिनेटर चंद्रभूषण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola