ऑन ड्यूटी भूख हड़ताल पर रहे मंडल के स्टेशन मास्टर

Updated:
विज्ञापन

नयी को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को ही लागू करने की मांग जमशेदपुर : देशव्यापी आंदोलन के तहत चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टरों ने शनिवार को भूखे रह ड्यूटी की. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन का असर पूरे चक्रधरपुर मंडल में दिखा. टाटानगर सहित छोटे स्टेशन में भी […]

विज्ञापन

नयी को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को ही लागू करने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : देशव्यापी आंदोलन के तहत चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टरों ने शनिवार को भूखे रह ड्यूटी की. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन का असर पूरे चक्रधरपुर मंडल में दिखा. टाटानगर सहित छोटे स्टेशन में भी स्टेशन मास्टरों ने अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए भूखे रहकर कामकाज किया. एसोसिएशन की मांग की है कि एमएसीपी से मिलने वाला तीसरा प्रमोशन (ग्रेड पे 5400) दिया जाये. संरक्षा व तनाव भत्ता स्टेशन मास्टरों को भी मिले. स्टेशन मास्टरों की पूरी संख्या में से 15 प्रतिशत पद राजपत्रित स्टेशन मास्टर के रूप में सृजित किया जाये.
कई स्टेशन में स्टेशन मास्टरों को हर रोज 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है. ऐसे ड्यूटी रोस्टर को तत्काल रद्द किया जाये. स्टेशनों पर सहयोग के लिए एक सहकर्मी स्टेशन मास्टर की नियुक्ति व स्टेशनों के आसपास मेडिकल या शैक्षणिक सुविधाएं नहीं होने पर स्टेशन मास्टर के परिवारों को शहर में आवास की सुविधा मिले. नयी पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांगें भी शामिल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola