धातकीडीह में जॉन्डिस का कहर, महिला की मौत, दर्जन भर बीमार
Updated at : 06 Aug 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर के धातकीडीह इलाके की बड़ी आबादी पिछले कई दिनों से जॉन्डिस की चपेट में है. गंदा पानी पीने से ए और बी ब्लॉक के आसपास के इलाके के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जॉन्डिस हो गया है. वहीं इसी बीमारी से लाइन नंबर पांच की एक महिला की कोलकाता में इलाज […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर के धातकीडीह इलाके की बड़ी आबादी पिछले कई दिनों से जॉन्डिस की चपेट में है. गंदा पानी पीने से ए और बी ब्लॉक के आसपास के इलाके के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जॉन्डिस हो गया है. वहीं इसी बीमारी से लाइन नंबर पांच की एक महिला की कोलकाता में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. वहीं, जॉन्डिस से पीड़ित टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम टीएमएच में भर्ती हैं.
शुरुआती सात मिनट गंदे पानी की आपूर्ति
धातकीडीह एरिया के लोगों ने कई दिनों से सुबह में लगभग पांच से सात मिनट तक गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की है. बालू व अन्य दूसरी तरह की गंदगी पानी के साथ मिलकर आने की बात कह रहे हैं. इससे पानी का रंग मटमैला हो जा रहा है.
दूषित पानी पीने से गयी शाजिदा बेगम की जान
धातकीडीह लाइन नंबर 5 निवासी शाजिदा बेगम (55) जॉन्डिस की चपेट में आ गयी थी. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा था. स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाज के लिए एक अगस्त को कोलकाता लेकर गये थे. जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण वह जॉन्डिस की चपेट में आ गयी थी.
टोटका और देसी उपचार करा रहे पीड़ित
जॉन्डिस के अधिकांश मरीजों का टीएमएच में इलाज चल रहा है. कई मरीज होमियोपैथी दवाओं का सेवन कर रहे हैं. वहीं कई लोग देसी जड़ी-बूटी तथा टोटके भी अपना रहे हैं. चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में पानी को गर्म करने के बाद छान कर पीने तथा ढंक कर रखने की
सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




