मिनी बस का किराया प्रति स्टाॅपेज “1 बढ़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कल से प्रभावी होगी नयी दर, न्यूनतम पांच व अधिकतम 19 रुपये किराया इससे पहले 1 अगस्त 2014 में किराये में बढ़ोतरी की गयी थी जमशेदपुर : शहर में चलने वाली मिनी बसों का किराया प्रति स्टॉपेज एक रुपये बढ़ा दिया गया है. नयी दर 6 अगस्त से प्रभावी होगी. साकची स्थित मिनी बस एसोसिएशन […]
विज्ञापन
कल से प्रभावी होगी नयी दर, न्यूनतम पांच व अधिकतम 19 रुपये किराया
आपके शहर में
विज्ञापन
इससे पहले 1 अगस्त 2014 में किराये में बढ़ोतरी की गयी थी
जमशेदपुर : शहर में चलने वाली मिनी बसों का किराया प्रति स्टॉपेज एक रुपये बढ़ा दिया गया है. नयी दर 6 अगस्त से प्रभावी होगी. साकची स्थित मिनी बस एसोसिएशन की शनिवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि नये स्टैंड से बसों का संचालन करने के बाद व्यवसाय में गिरावट आयी है. स्टैंड के आस-पास ऑटो स्टैंड है. नो पार्किंग से चलने वाले ऑटो भी बढ़े है. वहीं हाल के दिनों में डीजल, टैक्स, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस एवं वाहनों के पार्ट्स के दाम बढ़े है. इसका असर मिनी बस संचालकों पर पड़ा है. यही वजह है कि किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था. इससे पहले 1 अगस्त 2014 में किराये में बढ़ोतरी की गयी थी.
बैठक में यूनियन के अध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद, महामंत्री शिवराम झा उर्फ दिलीप, विनय सिंह, अशोक लाल, राजेश प्रसाद, नंद किशोर सिंह, विवेक सिंह, मो आफताब, अमित झा, जर्नादन प्रसाद, महेश्वर सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, संजीव सिन्हा आदि सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन