परिजन बच्चे को ले गये या नहीं इसकी होगी पड़ताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी की जांच के दौरान टीम को बच्चों के चिल्ड्रेन होम में आने तथा ले जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में बच्चे को ले जाने वाले अभिभावक का नाम अौर काॅन्टेक्ट नंबर दिया गया है. जांच टीम इसके आधार पर जांच करेगी कि सही में उन्होंने बच्चे को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी की जांच के दौरान टीम को बच्चों के चिल्ड्रेन होम में आने तथा ले जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में बच्चे को ले जाने वाले अभिभावक का नाम अौर काॅन्टेक्ट नंबर दिया गया है. जांच टीम इसके आधार पर जांच करेगी कि सही में उन्होंने बच्चे को प्राप्त किया है या नहीं.
संचालन करने वालों ने बताया था कि मां के निधन होने पर छोटे बच्चों को परिवार वाले वहां रख जाते हैं अौर बड़े होने पर ले जाते हैं. जांच टीम में शामिल पदाधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
जांच की मांग करेगी भाजपा. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मिशनरी अॉफ चैरिटी संस्था में बच्चों के खरीद-फरोख्त पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब तक 280 से अधिक बच्चों का संस्था द्वारा लापता होना बड़े तस्करी गिरोह की अोर इशारा करता है. उन्होंने निर्मल हृदय की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता बतायी. भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त से मिल कर निर्मल हृदय तथा जिले में संचालित एनजीअो की जांच की मांग करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










