24 स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के 24 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. पूर्वी सिंहभूम में कुल 1869 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें 1845 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था है. यह खुलासा केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की टीम को सौंपी गयी रिपोर्ट में हुआ है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुरुवार को केंद्रीय टीम […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले के 24 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. पूर्वी सिंहभूम में कुल 1869 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें 1845 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था है. यह खुलासा केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की टीम को सौंपी गयी रिपोर्ट में हुआ है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुरुवार को केंद्रीय टीम राज्य के सभी उपायुक्त, डीएसइ व डीइओ से स्कूलों की स्थिति की समीक्षा कर रही थी. इसमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव भी शामिल थे. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की अोर से स्पेशल सचिव रीना रे ने जिला के प्रदर्शन पर संतोष जताया. इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी. जिले के सरकारी स्कूलों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए टेंडर जारी करने की बात कही गयी. एक माह में सभी स्कूलों में पानी की समस्या दूर करने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










