बच्चों से मोबाइल व नकदी की छिनतई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आदित्यपुर : कल्पनापुरी व इसके आसपास चोर-उचक्कों की सक्रियता फिर बढ़ गयी है. गुरुवार को बदमाशों ने यहां के दो बच्चों से उनके मोबाइल व करीब 1200 रुपये छीन लिये. स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में जानकारी देते […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : कल्पनापुरी व इसके आसपास चोर-उचक्कों की सक्रियता फिर बढ़ गयी है. गुरुवार को बदमाशों ने यहां के दो बच्चों से उनके मोबाइल व करीब 1200 रुपये छीन लिये. स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी कल्पनापुरी निवासी बच्चे अदित्या व रूपेश ने बताया कि वे ट्यूशन पढ़ने एम टाइप जा रहे थे. उनके पास दोनों के मोबाइल फोन व ट्यूशन की फीस के पैसे थे.
रास्ते में उनका पीछा कर रहे दो युवकों ने उन्हें रोका और हाथ पकड़ कर पैसे निकालने कहा. बच्चों ने जब पैसे नहीं दिये तो दोनों के कॉलर पकड़ कर उस्तरा का भय दिखाते हुए दोनों की जेब से पैसे व मोबाइल निकाल कर बदमाश भाग निकले. तभी दोनों बच्चों ने पत्थर चलाते हुए उनका पीछा करना शुरू किया. इससे आदित्यपुर बस्ती रोड नंबर ए के पास जुटे स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया. उसकी पहचान बस्ती के सज्जाद के रूप में की गयी. उसके पास से दोनों के मोबाइल फोन मिले. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसका साथी जिसके पास रुपये थे, भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन