कांग्रेसी नेता फिरोज खान रिहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मानगो उपद्रव के आरोपी हैं फिरोज, मानगो-पारडीह सड़क जाम करने में मिली जमानत जमशेदपुर : मानगो उपद्रव के आरोपी कांग्रेसी नेता फिरोज खान बुधवार शाम जमानत पर घाघीडीह जेल से बाहर निकले. उनके स्वागत में जेल गेट पर कई कांग्रेसी पहुंचे थे. जेल गेट से सहयोगी व पत्नी जेबा खान के साथ फिरोज खान घर […]
विज्ञापन
मानगो उपद्रव के आरोपी हैं फिरोज, मानगो-पारडीह सड़क जाम करने में मिली जमानत
आपके शहर में
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो उपद्रव के आरोपी कांग्रेसी नेता फिरोज खान बुधवार शाम जमानत पर घाघीडीह जेल से बाहर निकले. उनके स्वागत में जेल गेट पर कई कांग्रेसी पहुंचे थे. जेल गेट से सहयोगी व पत्नी जेबा खान के साथ फिरोज खान घर की ओर रवाना हुए. फिरोज के अधिवक्ता मो. जाहिद इकबाल ने बताया कि मानगो उपद्रव के मामले में 28 जून को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने मानगो-पारडीह सड़क जाम करने के मामले में कोर्ट में प्रोडक्शन नोटिस डाला था. इस कारण वह 28 जून को जेल से बाहर नहीं आ सके थे.
इसके बाद कोर्ट में रिकॉल के लिए अर्जी दी गयी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बात सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि निर्धारित की थी. बुधवार को कोर्ट में फिरोज खान के अधिवक्ता जाहिद ने बहस की. इसके बाद काेर्ट ने मानगो-पारडीह सड़क जाम मामले में फिरोज खान को जमानत दे दी. फिरोज खान को जमानत मिलने की जानकारी के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता दलबल के साथ फिरोज खान को बधाई देने पहुं��े. इसके अलावा कई कांग्रेस मौके पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन