स्ट्रीट लाइट से जगमगायेगा एनएच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रयोग सफल होने के बाद राज्य के हर हाइ-वे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की है योजना जमशेदपुर : एनएच 33 में रांची से तमाड़ तक तथा जमशेदपुर के पारडीह से चांडिल तक स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. कॉरपोरेट घरानों के सहयोग से दोनों स्थानों पर लाइट लगाने का प्रयोग अगर सफल रहा तो राज्य के सभी […]
विज्ञापन
प्रयोग सफल होने के बाद राज्य के हर हाइ-वे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की है योजना
जमशेदपुर : एनएच 33 में रांची से तमाड़ तक तथा जमशेदपुर के पारडीह से चांडिल तक स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. कॉरपोरेट घरानों के सहयोग से दोनों स्थानों पर लाइट लगाने का प्रयोग अगर सफल रहा तो राज्य के सभी एनएच पर लाइट लगायी जायेगी. ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में योजना का खुलासा किया.
डॉ कुलकर्णी ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कॉरपोरेट घरानों को प्राकलन दे दिया गया है तथा टाटा स्टील से भी बात हुई है. फंड मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा. तय प्राकलन के अनुसार 200 मीटर की दूरी पर पोल लगाने पर प्रति किमी 3.19 लाख रुपये अौर 150 मीटर की दूरी पर लगाने पर प्रति किमी 3.87 लाख रुपये खर्च आयेंगे. डॉ कुलकर्णी ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों के लिए कॉरपोरेट को फंड देना बाध्यकारी है तथा सरकार ने कुछ प्राथमिकता तय की है जिसके तहत जलापूर्ति की योजनाएं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










