जीएसटी में एक और घोटाला, 7.32 करोड़ की गड़बड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जीएसटी में एक बार फिर जमशेदपुर में नया घोटाला सामने आया है. फर्जी बिल पर पैसे की निकासी कर ली गयी. यह शहर का चौथा केस है. टेल्को थाने में सेल्स टैक्स विभाग की ओर से एफआइआर करायी गयी है, जिसमें करीब 7.32 करोड़ रुपये के घपले करने की बात कही गयी है. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जीएसटी में एक बार फिर जमशेदपुर में नया घोटाला सामने आया है. फर्जी बिल पर पैसे की निकासी कर ली गयी. यह शहर का चौथा केस है. टेल्को थाने में सेल्स टैक्स विभाग की ओर से एफआइआर करायी गयी है, जिसमें करीब 7.32 करोड़ रुपये के घपले करने की बात कही गयी है.

इस बार पीके ट्रेडर्स के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है. दर्ज केस के मुताबिक पीके ट्रेडर्स नाम की कोई कंपनी है ही नहीं, लेकिन उसके नाम पर जीएसटी का नंबर दिखा दिया गया और उसके जरिये करोड़ों का बिल पास कराया गया. यही नहीं इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के जरिये सरकार से पैसे भी वापस ले लिये गये. आयुक्त के स्तर पर यह जांच की गयी है, जिसके बाद एफआइआर कराया गया है.
तीन मुकदमे अब तक दर्ज पकड़ा कोई नहीं गया
जीएसटी घोटाले को लेकर अब तक तीन मामले दर्ज किये गये हैं. बिष्टुपुर में दो और जुगसलाई में एक मुकदमा दायर किया गया है. लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं मिल पाया है. लेकिन एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola