21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

खुशहाल व समृद्ध भारत के निर्माण का प्रयास : गोस्वामी

सरायकेला/खरसावां : जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर सरायकेला के सामुदायिक भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जनसंघ तथा पंडित उपाध्यायजी की बातों को मान कर 50 के दशक में […]

सरायकेला/खरसावां : जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर सरायकेला के सामुदायिक भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जनसंघ तथा पंडित उपाध्यायजी की बातों को मान कर 50 के दशक में तिब्बत के साथ खड़े रहते, तो आज देश के सामने चीन की समस्या नहीं रहती.

कश्मीर समस्या एवं 1962 में चीनी आक्रमण के लिए उन्होंने पंडित नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा एक खुशहाल व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत है. गोष्ठी में जिला महासचिव गणेश माहली ने कहा कि भाजपा पंडितजी बताये मार्ग पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती हैं. राज्य व केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर कार्य कर रही है. गोष्ठी में पूर्व विधायक अनंतराम टूडू, डॉ मनोज कुमार, शैलेंद्र सिंह, शंभूनाथ पति, निशांत कुमार, राजा सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह देव, हरेकृष्ण प्रधान, विजय महतो, पंकज कुमार, रानी हेंब्रम, लाल सिंह सोय ने विचार रखा.

हर वर्ग तक पहुंचे विकास : सिंहदेव

जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल हमेशा अंत्योदय की बात करते थे. उनके बताये मार्ग पर चलते हुए गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करना है.

विचारों को अपनायें : शैलेंद्र

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर जनता हित में काम करने की जरूरत है. उन्के विचारों को गांव-कस्बों तक पहुंचाने की अपील की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें