22 साल की उम्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ संजय, गंभीर हालत में हजारीबाग रेफर

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा के धोबारी निवासी संजय बास्के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम धोबारी निवासी संजय बास्के (22) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा 27 अगस्त की शाम हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घायल संजय बास्के को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, संजय बास्के को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola