हजारीबाग के अन्नदा हाईस्कूल में विश्व ओजोन दिवस पर भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शिक्षकों ने दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के अन्नदा हाई स्कूल में ओजोन दिवस कार्यक्रम में बच्चे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के अन्नदा हाई स्कूल में विश्व ओजोन दिवस 2026 हर्षोल्लास से मनाया गया. विद्यार्थियों के लिए भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ओजोन परत के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन


विज्ञापन

World Ozone Day 2026: हजारीबाग के अन्नदा हाई स्कूल में मंगलवार 16 सितंबर 2026 को विश्व ओजोन दिवस अत्यंत उत्साह और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों और मानव जीवन की सुरक्षा में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था.

भाषण और प्रश्नोत्तरी में दिखा बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में अक्षत कुमार गुप्ता, अलिफशान मीर, विष्णुदेव, अमन कुमार, मन्नत सोनी, आयुष कुमार, पंकज गुप्ता एवं रोनित राज सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने ओजोन दिवस का इतिहास, 2026 की थीम, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, ओजोन होल और वायुमंडल में ओजोन की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे.

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुप कुमार पांजा ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक, जिज्ञासु और तर्कशील बनने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, "एक जिज्ञासु विद्यार्थी ही भविष्य का वैज्ञानिक, शोधकर्ता और नवाचारकर्ता बन सकता है." हिंदी शिक्षक डॉ. साकेत कुमार पाठक ने वायुमंडलीय ओजोन परत और विद्यार्थियों के अनुशासन के बीच तुलनात्मक संबंध प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें: JPSC और JSSC-CGL पेपर लीक जांच में CID ने चार को किया गिरफ्तार, कोचिंग संचालक से जुड़े तार

कार्यक्रम में ये भी रहे शामिल

मौके पर शिक्षक गौतम साहा, उदयन दत्ता, रमानाथ दास गोस्वामी, सिद्धार्थ महतो, राणा चेतन प्रताप, देवादित्तो गुप्ता, कटूलाल महतो, प्रदीप भारद्वाज एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी तपन सरकार, शंभू राणा, पिंटू गोप मौजूद थे. मंच संचालन राणा चेतन प्रताप ने किया.

इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा ‘यात्री सेवा अभियान 2026’, 24 दिन तक सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola