हजारीबाग के वार्ड 2 में 12 स्ट्रीट लाइट खराब, पार्षद ने जल्द मरम्मत की मांग की
वार्ड पार्षद निकहत यासमीन. | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 2 की पार्षद निकहत यासमीन ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने के लिए सहायक नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो की पार्षद निकहत यासमीन ने वार्ड में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया.
पार्षद ने बताया कि पूरे वार्ड में कुल 12 स्ट्रीट लाइट खराब हैं. इससे स्थानीय लोगों को रात में आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने खराब लाइटों की सूची नगर प्रशासन को उपलब्ध करायी है.
कई इलाकों में बंद हैं लाइटें
खराब लाइटों में मिल्लत कॉलोनी मस्जिद से पहले स्थित पोल, मंजर ट्रेडर्स के सामने और आईकिड्स स्कूल के आगे वाले पोल की लाइट शामिल हैं. इसके अलावा मिल्लत कॉलोनी की दो लाइटें और साजिद के घर के सामने की लाइट भी खराब है.
रोड नंबर पांच स्थित अल-फलाह कॉलोनी, रोड नंबर छह में मुनाजिर भाई के पास और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने वाली गली की लाइट भी बंद है. मंडई कला में पप्पू बिहारी के घर के सामने की स्ट्रीट लाइट भी खराब बतायी गयी है.
पार्षद के अनुसार पूर्व पार्षद राजा के घर के सामने की दो लाइटें, फैसल खान के घर से पहले की एक और जुगनू भाई के घर के सामने की एक स्ट्रीट लाइट भी लंबे समय से बंद है.
मिस्त्री टीम से तत्काल मरम्मत की मांग
निकहत यासमीन ने नगर प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यदि वार्ड के किसी अन्य हिस्से में भी कोई स्ट्रीट लाइट खराब पायी जाती है, तो मौके पर मौजूद मिस्त्री टीम के माध्यम से उसे भी तत्काल दुरुस्त कराया जाये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए