चरही-चुरचू में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां पूरी

Author Anand|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चरही, चुरचू और कोयलांचल में विश्वकर्मा पूजा के लिए चुरचू प्रखंड पूरी तरह तैयार है. घरों से लेकर औद्योगिक संस्थानों तक, हर जगह पूजा की धूम मचेगी. जानिए तैयारियों का पूरा हाल.

विज्ञापन

चरही. गुरुवार को चरही, चुरचू और कोयलांचल में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. वास्तुकला और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की आराधना को लेकर चुरचू प्रखंड पूरी तरह तैयार है. चुरचू समेत सीसीएल के कोयलांचल स्थित अलग-अलग औद्योगिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जायेगी.

विज्ञापन

लोगों ने अपने घरों में रखी मशीनों, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की साफ-सफाई की. प्रखंड से लेकर गांव तक जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जायेगी. विश्वकर्मा पूजा को लेकर प्रखंड के विभिन्न विश्वकर्मा मंदिरों समेत अन्य जगहों को सजाया गया है.

विभिन्न इंजीनियरिंग वर्कशॉप, वाहन शोरूम और गैरेज में लोग अपने वाहनों की साफ-सफाई कर सजावट करते दिखे. औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों, लोहे की दुकानों, वाहन शोरूम और सर्विस सेंटरों में भी पूजा की तैयारी की गयी है. इसके लिए मशीनों और औजारों की सफाई व रंग-रोगन किया गया है. देर शाम तक मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola