Hazaribagh News: जमीन विवाद में अटकी पक्की सड़क, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर मोरम-बोल्डर से बनाया रास्ता

Updated:
विज्ञापन

बोल्डर डालकर सड़क को बनाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

केरेडारी में जमीन विवाद के चलते अधूरी सड़क को ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर और श्रमदान से दुरुस्त किया। प्रशासन से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

विज्ञापन

केरेडारी : पंचायत से कालेश्वरी बागी (बड़काआम) जाने वाले मुख्य रास्ते के करीब 500 मीटर हिस्से में जमीन विवाद के कारण लंबे समय से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कालेश्वरी बागी के ग्रामीणों के साथ-साथ केरेडारी पंचायत के लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कालेश्वरी बागी के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित किया और सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया. उप प्रमुख अमेरिका महतो एवं पूर्व मुखिया तापेश्वर साव की मौजूदगी में ग्रामीणों ने श्रमदान और आर्थिक सहयोग किया. इसके बाद सड़क के जर्जर हिस्से में मोरम, बजरी-बालू और बोल्डर डालकर भराई की गयी और रास्ते को आवागमन योग्य बनाया गया.

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद के कारण लंबे समय से इस हिस्से में पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. बारिश के मौसम में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है. इससे पैदल चलने के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है.

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जमीन विवाद का समाधान कराकर जल्द से जल्द सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है.

सड़क मरम्मत कार्य में महावीर राम, बलराज भुइयां, सुखदेव यादव, गुडन भुइयां, फुलदेव भुइयां, सकनदेव राम, गुदन भुइयां, संतोष भुइयां, रंजीत भुइयां, मनीष कुमार, दुकान साव, नारायण भुइयां, प्रदीप भुइयां, नकुल भुइयां, अयोध्या भुइयां, संजय भुइयां, रितु साव, चरकू भुइयां, अयोध्या साव, संजय साव एवं महावीर भुइयां सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola