Hazaribagh News: पेंसरा में मां मनसा देवी पूजा के लिए कमेटी गठित, विनय प्रसाद अध्यक्ष और बैजू महतो सचिव चुने गये
बरकट्ठा के पेंसरा गांव में मां मनसा देवी पूजा को भव्य बनाने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। विनय प्रसाद अध्यक्ष और बैजू महतो सचिव चुने गए हैं।
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के पेंसरा गांव में मां मनसा देवी पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चुरामन महतो ने की, जबकि संचालन किशुन महतो ने किया. बैठक में आगामी 23 सितंबर से आयोजित होने वाली मां मनसा देवी पूजा को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया.
आपके शहर में
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से विनय कुमार प्रसाद को अध्यक्ष, भुनेश्वर प्रसाद को उपाध्यक्ष, बैजू महतो को सचिव, अशोक रविदास को उपसचिव, प्रदीप रविदास को कोषाध्यक्ष, सूरज कुमार को उपकोषाध्यक्ष तथा चुरामन महतो को संचालक चुना गया.
धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मां मनसा देवी की पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गयी.
बैठक में अर्जुन ठाकुर, उमेश कुमार, द्वारिका महतो, छत्रधारी महतो, टेकामन प्रसाद, नारायण प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, अशोक ठाकुर, कामेश्वर प्रसाद, रामचंद्र यादव, संजय रजक, रंजीत कुमार, पवन कुमार, रौशन कुमार, कृष्णदेव कुमार, शंकर ठाकुर, बिक्रम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए