हजारीबाग में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद तेज, डीसी ने स्थलों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

स्थल निरीक्षण करते डीसी और नगर आयुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने की पहल की है। डीसी ने डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और ठेला-खोमचा व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है. उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर वेंडिंग जोन विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया. इस दौरान नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता समेत नगर निगम के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

दुकानदारों को मिलेगा निर्धारित स्थान

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क किनारे संचालित दुकानों और वेंडिंग गतिविधियों की स्थिति देखी. उन्होंने कहा कि सुविधायुक्त और व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनने से फुटपाथ और सड़कों पर अनियोजित तरीके से लगने वाली दुकानों को निर्धारित स्थान मिल सकेगा. इससे शहर की स्वच्छता, सुंदरता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा.

डीसी ने नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित स्थलों की उपयोगिता, उपलब्ध भूमि, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रस्तावित वेंडिंग जोन का डीपीआर जल्द तैयार करने को कहा.

मूलभूत सुविधाओं पर जोर

उपायुक्त ने वेंडिंग जोन में दुकानदारों के लिए पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि योजना बनाते समय वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाये, ताकि दुकानदारों को सम्मानजनक स्थान मिल सके और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola