राष्ट्रीय सॉफ्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में जीते गोल्ड मेडल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो के छात्र तुलेश्वर कुमार और चिराग चौधरी ने सॉफ्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो के छात्र तुलेश्वर कुमार और चिराग चौधरी ने सॉफ्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया. मथुरा (यूपी) में चतुर्थ सॉफ्ट क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 6 से 8 सितंबर तक आयोजित किया गया. इसमें झारखंड राज्य से डिवाइन स्कूल के छात्रों ने प्रतिनिधित्व करते हुए यह कारनामा कर दिखाया है. इसके फाइनल मैच में झारखंड ने मध्यप्रदेश को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया. इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान प्रशिक्षक हेमंत कुमार और पूनम कुमारी का है, जो अपने कड़े प्रशिक्षण से बच्चों को इस योग्य बनाया कि वह केवल विद्यालय का ही नहीं बल्कि झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें. निदेशक आइपी भारती ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. प्राचार्या स्वाती रंजन ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा जाता है. छात्र जिस लक्ष्य का चुनाव करता है उसी के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जाता है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन