तैली समाज की बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

तेली समाज की बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के ओरिया में तैली समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

हजारीबाग. सदर प्रखंड के ओरिया में तैली समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष हरेंद्र साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को सम्मानित कर कमेटी के कार्यों की जीम्मेदारी सौंपी गयी. समाज के संगठन को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

मुख्य संरक्षक मोहन कुमार ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत हमारी एकता और आपसी सहयोग में निहित है. हमें व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए. एक मजबूत संगठन ही आने वाली पीढ़ियों के समाज का बेहतर भविष्य बना सकता है.

समाज के वरिष्ठ नारायण साव ने अपने निवास स्थान पर तैली समाज का कार्यालय संचालित करने की अनुमति दी. सभी सदस्यों ने इसका स्वागत किया है. यह कार्यालय भविष्य में सामाजिक बैठकों, जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों और समाजहित से जुड़े विभिन्न सेवा एवं कल्याणकारी कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इस अवसर पर महासचिव सीताराम साव, संरक्षक किशोरी साव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, सुरेश, सचिन, दिलीप साव उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola